Nathusari Chopta: पीएम श्री रा. व. मा. विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी में फिर लहराया परचम

Nathusari Chopta: पीएम श्री रा. व. मा. विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी में फिर लहराया परचम

 

चोपटा। पीएम श्री रा. व. मा. विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल किए।

विद्यालय के लीगल लिटरेसी प्रभारी संतलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वादविवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी एवं ट्विंकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रेरणा ने द्वितीय स्थान तथा डॉक्यूमेंटर्ी प्रतियोगिता में नीतू ने तृतीय स्थान कविता गायन में स्नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री कमलजीत सिंह ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us