Nathusari Chopta: वेतन भुगतान में हो रही देरी के संबंध में स्टाफ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Nathusari Chopta: वेतन भुगतान में हो रही देरी के संबंध में स्टाफ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

चोपटा। सीडीएल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक एजुकेशन सोसायटी, नाथूसरी चौपटा, सिरसा के समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा आज संस्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही लगातार देरी के संबंध में एक ज्ञापन/रिप्रेजेंटेशन प्राचार्य श्री विवेक वोरा जी को सौंपा गया।

स्टाफ सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले कई वर्षों से एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को वेतन समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है। कई बार 3–4 महीने का वेतन एक साथ जारी होने के बाद दोबारा कई महीनों तक वेतन का इंतजार करना पड़ता है। वेतन भुगतान में इस प्रकार की अनिश्चितता के कारण कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टाफ सदस्यों ने मांग की कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कर्मचारियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन प्राप्त हो सके और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: सिरसा में आज ड्रोन उड़ाए जाने पर रहेगी पाबंदी, धारा 163 लागू

स्टाफ की ओर से यह भी अनुरोध किया गया कि एजुकेशन सोसायटी के कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए तथा इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सिरसा में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, 15 शिकायतों पर होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: सिरसा, चौपटा से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा, देखें पूरा रुट और किराया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us