राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

Meeting held with representatives of political parties.

रानियां, 21 अगस्त।
रानियां विधानसभा क्षेत्र (44) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किए जाने वाले कार्यों की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर प्रक्रिया को सफल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों तथा संबंधित अधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।

उन्होंने बताया गया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त तक दर्ज करवाए जा सकते है। वहीं 22 व 23 अगस्त तथा 29 व 30 अगस्त विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई है। इन तिथियों में संबंधित बीएलओ अपने अपने बूथों पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध होंगे जिसमें जिन मतदाताओं की आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार मतदाता सूची में संशोधन एवं अन्य आवश्यक कार्य भी निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से किए जा सकते हैं।
एसआईआर से संबंधित जानकारी एवं मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ईआरओ 44-रानियां एसी-कम-एडीसी सिरसा कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क का दूरभाष नंबर 01666-297467 है तथा इसकी समयावधि प्रातः 7ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक निर्धारित है।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी अवगत करवाया गया कि निर्वाचन पंजीयन अधिकारी 44-रनिया विधानसभा क्षेत्र एवं अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर फॉर्म नंबर 9 ,10, 11, 11ए एवं 11बी की प्रति प्रदर्शित की जा रही है। राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे एसआईआर के संबंध में आमजन एवं मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करें तथा प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करवाने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें नागरिक: डीएफएससी

यह भी पढ़ें: डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: डॉ. गर्ग

यह भी पढ़ें: अरनियांवाली स्कूल में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम व जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us