नाथुसरी चोपटा में स्वयं सहायता समूह द्वारा लक्ष्य कलस्टर बिजनेस सेंटर का शुभारंभ

नाथुसरी चोपटा में स्वयं सहायता समूह द्वारा लक्ष्य कलस्टर बिजनेस सेंटर का शुभारंभ

 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नाथूसरी चौपटा में शुरू किया सिरसा जिले का का पहला सेंटर

चौपटा। लक्ष्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नाथूसरी चौपटा में भट्टू रोड़ पर सिरसा जिले का पहला लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया जिसमें महिला समुह द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उतपाद उपलब्ध होंगे। जिसका शुभारंभ डीपीएम दयानंद जांगड़ा व पीएनबी से एलडीएम संजीव गर्ग द्वारा रिबन काट कर किया गया। लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर का संचालन राजपुरा कैरावाली की कविता द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिरसा में आज ड्रोन उड़ाए जाने पर रहेगी पाबंदी, धारा 163 लागू

 

यह जानकारी देते हुए बीपीएम भजनलान ने बताया कि नाथूसरी चौपटा में लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर सिरसा जिले का पहला सेंटर खोला गया है। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के कई योजनाएं चल रही है। जिसके तहत स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, 15 शिकायतों पर होगी सुनवाई

सेंटर की संचालिका कविता कैरावाली ने बताया कि लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर में समूह द्वारा निर्मित अचार, सरसों का तेल, मसाला, मुरब्बा, साबुन सहित कई उत्पाद यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे जो की बिल्कुल शुद्ध उत्पाद होंगे। इस मौके पर पीएनबी सिरसा से एलडीएम संजीव गर्ग ने बैंक द्वारा चलाए जा रही लोन संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: सिरसा, चौपटा से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा, देखें पूरा रुट और किराया

 

बीपीएम दयानंद जांगड़ा ने स्वयं सहायता समूह को रोजगार संबंधित विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बीसीसी बालूराम, डीईओ मनोज और लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर प्रधान अनुबाला कैरावाली, कमलेश डिंग कोषाध्यक्ष, मंजू बाला नहराणा सहित क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रही

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।