सिरसा में जेबीटी टीचर की पत्नी ने सुसाइड किया: चुन्नी से लटका मिला शव; परिजनों के ससुराल पक्ष पर दहेज प्रता-ड़ना के आरोप

JBT teacher's wife commits suicide in Sirsa; body found hanging from a *chunni*; family alleges dowry harassment by in-laws.

सिरसा शहर के कीर्ति नगर में सोमवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। परिवार ने सूचना देने में देरी और महिला के पति के मौके पर नहीं मिलने को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

 

पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। उसका मायका फतेहाबाद जिले के गांव बोसवाल में है।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

कमरे में मृत मिली पूनम

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह कीर्ति नगर की है। पूनम अपने घर में मृत मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्मह-त्या का मामला माना है। हालांकि, मायके पक्ष के आरोपों को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

यह भी पढ़ें: सिरसा में फिरनी पर कब्जा-हाटने को घरों पर चला पंजा

पूनम के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे बार-बार पैसे देने को लेकर दबाव बनाया जाता था। परिवार के अनुसार, पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया था। उनका कहना है कि पूनम ससुराल में चल रहे विवाद से परेशान थी। परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर भी संदेह जताया है। उनका आरोप है कि पूनम की मौत की सूचना उन्हें तुरंत नहीं दी गई और करीब एक घंटे बाद जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

साढ़े 7 बजे मायके वालों को फोन

मायके पक्ष के अनुसार, ससुराल वालों ने बताया कि परिवार के सदस्य सुबह करीब 5 से 5:30 बजे उठ गए थे। करीब 6:30 बजे पूनम के कमरे में फंदा लगाने सूचना मिली। परिवार का आरोप है कि उन्हें करीब साढ़े 7 बजे पूनम के ससुर ने फोन करके घटना की जानकारी दी। मायके वाले जब कीर्ति नगर स्थित घर पहुंचे तो पूनम की मौत हो चुकी थी।

परिवार ने आरोप लगाया कि उस समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। इसको लेकर भी उन्होंने पुलिस के सामने अपना शक जाहिर किया।

12-13 साल पहले हुई थी शादी

परिवार के अनुसार, पूनम बीए और एमए तक पढ़ी-लिखी थी और शांत स्वभाव की थी। उसकी शादी करीब 12 से 13 साल पहले प्रवीण कुमार से हुई थी। प्रवीण कुमार जेबीटी शिक्षक हैं। दंपती का 10 साल का एक बेटा है। पूनम के पिता महेंद्र कुमार भी सरकारी शिक्षक हैं।

दोनों पक्षों में हुई थी नोकझोंक

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में पूनम के मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज

कीर्ति नगर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इंद्र सैन ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पोस्ट-मार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मायके वाले पूनम का शव अपने साथ ले गए। शाम को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us