सिरसा, 07 सितंबर।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को जिला मुख्यालय सिरसा के स्थानीय लघु सचिवालय सभागार के साथ-साथ उपमंडल डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। सिरसा में आयोजित शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने लोगों की जन शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जनहित में शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की पहल पर नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके शीघ्र निपटारे के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को जिला और उपमंडल स्तर पर इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन निर्धारित दिनों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सैय्यद पीर दरगाह पर 23वां शुभ दीवान व भंडारा 10 सितंबर को







