सफाई कर्मचारियों की मांगें मानने की बजाय सरकार चला रही दमन चक्र : राजकुमार शर्मा

Instead of accepting the sanitation workers' demands, the government is unleashing a wave of repression: Rajkumar Sharma
सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बजाय उनके खिलाफ दमन चक्र चला रही है। कर्मचारियों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। सरकार को बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना चाहिए, न कि आंदोलन को दबाने का प्रयास करना चाहिए।
जारी बयान में शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के बजाय हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। जानबूझकर आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को डराने-धमकाने या उनके आंदोलन को दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को यूनियन प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाकर उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। शहर के अनेक हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। जमा कचरे के कारण लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को जनता की परेशानी को गंभीरता से समझना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत करे, उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले और हड़ताल समाप्त करवाने के लिए ठोस पहल करे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके हितों की अनदेखी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में कृषि मशीनों का 1 से 3 और 9 सितंबर को होगा भौतिक सत्यापन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us