सिरसा में पात्र परिवारों को योजनाओं की दी जानकारी और लाभ लेने के लिए किया जागरूक

In Sirsa, eligible families were informed about schemes and made aware of how to avail their benefits.

-सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरसा व डबवाली में जनकल्याण शिविर आयोजित
सिरसा, 22 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय सिरसा तथा नगर परिषद कार्यालय डबवाली में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया की गई।

सिरसा में आयोजित जनकल्याण शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, अंबर मेहता, पार्षद सुमन शर्मा, संदीप मेहता, सनप्रीत सोढी, सुमन सैनी, विष्णु शर्मा तथा जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों ने शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि ऐसे जनकल्याण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसे समय पर सहायता उपलब्ध हो सके।
सिरसा शिविर में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से लगाए गए स्टॉल पर बाल भवन की गतिविधियों, बच्चों के लिए संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रमों तथा योजना के बारे में जानकारी दी गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर महिलाओं को आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में जागरूक किया गया। इसी तरह पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की उचित देखभाल से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

यह भी पढ़ें: समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा में फायर विभाग की अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों को दिखाए आग बुझाने के तरीके

मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध करवाते हुए उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।

शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्रता की शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में लोगों को अवगत कराया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडऩे के लिए मौके पर आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की गई।

यह भी पढ़ें: सिरसा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

यह भी पढ़ें: सिरसा में सेवा संकल्प अभियानः विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us