Sirsa News: सिरसा। हारे का सहारा चैरीटेबल ट्रस्ट ने बेगू रोड स्थित मीना कौर और सोनू सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उनकी पुत्री काजल प्रीत कौर का भात भरा और ये ट्रस्ट द्वारा 91वां भात था जिसमें मनीष सिंगला ने मामा का कर्तव्य निभाया। इस पावन अवसर पर कन्या के परिवार ने ट्रस्ट की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। परिवार ने कहा कि संकट और जरूरत के समय में इस तरह की सामाजिक संस्थाओं का आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि हम हारे का सहारा चैरीटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमारे निवास स्थान पर आकर यह भात भरने का परम सौभाग्य प्रदान किया। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने कहा कि यह सब प्रभु की असीम अनुकंपा का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि माताश्री स्वर्गीय सुशीला देवी, हमारे इष्ट देव श्री श्याम प्रभु और पितृ देवों की विशेष कृपा से ही यह सब सेवा कार्य निरंतर संपन्न हो पा रहे हैं। हमारा उद्देश्य समाज में बेटियों के सम्मान को बढ़ाना और हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि बेटियां पैदा नहीं होती, बल्कि अवतरित होती हैं और जब बेटियां के सिर पर हाथ रखते हैं मानों माता श्री चरणों में प्रणाम हो रहा हो। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिजारनिया इत्यादि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: सैय्यद पीर दरगाह पर 23वां शुभ दीवान व भंडारा 10 सितंबर को







