सिरसा में 17 व 18 को कांग्रेस भवन में संगठन विस्तार के लिए भरे जाएंगे फॉर्म

Forms for organizational expansion will be filled out at the Congress Bhawan in Sirsa on the 17th and 18th.

 

सिरसा। कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत 17 और 18 सितंबर को बेगू रोड स्थित जिला कांग्रेस भवन में पार्टी की महिला विंग में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सीधे आवेदन लिए जाएंगे।
इस अभियान के तहत ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल दो दिन तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बेगू रोड कार्यालय में मौजूद रहेंगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में पद पाने की इच्छुक और जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा। मौके पर ही संगठन के विभिन्न पदों के लिए उनके आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे।
संतोष बेनीवाल ने जिले भर की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर इस अभियान में जुटने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य मकसद केवल पद बांटना नहीं, बल्कि सिरसा में पार्टी की महिला शक्ति को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाना है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व रक्तदान शिविर सहित होंगे विभिन्न आयोजन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us