सिरसा राजकीय नेशनल महाविद्यालय के अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय टॉप किया

सिरसा राजकीय नेशनल महाविद्यालय के अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय टॉप किया
राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के एमए अर्थशास्त्र की छात्रा प्रियंका ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा मई 2026 में आयोजित की गई एम. ए. प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र की परीक्षा में विश्वविद्यालय में पाँचवां स्थान प्राप्त किया, छठा स्थान महाविद्यालय की छात्रा रवीना ने प्राप्त किया, सातवां स्थान महाविद्यालय के छात्र हर्ष कुमार ने प्राप्त किया और दसवां स्थान महाविद्यालय की छात्रा ईशा रानी ने प्राप्त किया।
राजकीय नेशनल महाविद्यालय इन चार विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टॉप 10 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई और महाविद्यालय का नाम रोशन किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनीता सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसका श्रेय अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों को दिया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व रक्तदान शिविर सहित होंगे विभिन्न आयोजन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us