एग्रीस्टैक किसान आईडी जल्द बनवाएं किसान, कृषि योजनाओं व खाद प्राप्त करने में मिलेगी सुविधा

एग्रीस्टैक किसान आईडी जल्द बनवाएं किसान, कृषि योजनाओं व खाद प्राप्त करने में मिलेगी सुविधा


सिरसा, 20 अगस्त।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों की कृषि संबंधी जानकारी एवं पहचान को डिजिटल रूप से दर्ज करने की दिशा में एग्रीस्टैक किसान आईडी एक महत्वपूर्ण पहल है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. विनोद फोगाट ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे किसान अपनी एग्रीस्टैक किसान आईडी जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें।

उपनिदेशक ने बताया कि एग्रीस्टैक किसान आईडी किसानों की कृषि संबंधी जानकारी और पहचान को डिजिटल रूप से दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भविष्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सेवाओं को किसान आईडी से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त किसानों को खाद का वितरण भी किसान आईडी के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Nathusari Chopta: पीएम श्री रा. व. मा. विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों ने लीगल लिटरेसी में फिर लहराया परचम

उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान के लिए अपनी किसान आईडी बनवाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा खाद लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान आईडी बनने से किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

उन्होंने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी एग्रीस्टैक किसान आईडी बनवा लें। किसान आईडी बनवाने के लिए किसान अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने क्षेत्र से संबंधित कृषि अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क कर किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक किसान आईडी बनवाने के कार्य को प्राथमिकता दें और इसे समय रहते पूरा करवाएं। किसान आईडी बनने से भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने तथा खाद लेने में किसानों को सुविधा होगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपनी एग्रीस्टैक किसान आईडी जल्द से जल्द बनवाने तथा इस महत्वपूर्ण कार्य में कृषि विभाग का सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: जमाल गांव के ग्रामीण बोले, जब तक टेल पर पूरा पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक धरना रहेगा जारी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर भी ग्रामीण नहीं माने

यह भी पढ़ें: Nathusari Chopta: वेतन भुगतान में हो रही देरी के संबंध में स्टाफ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।