21 अगस्त से 05 सितंबर तक मनाया जाएगा “उद्यमिता पखवाड़ा”


– महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
सिरसा, 20 अगस्त।

हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 अगस्त से 05 सितंबर तक “उद्यमिता पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डा. दर्शना सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान जिले में महिलाओं एवं युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों, उपलब्ध सुविधाओं तथा सफल उद्यमियों के अनुभवों की जानकारी दी जाएगी।

पखवाड़े के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता शिविर तथा सफल उद्यमियों के साथ संवाद सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए चयनित किसान दस्तावेजों की त्रुटियां करवाएं दूर

उन्होंने जिले की महिलाओं एवं युवाओं सहित आमजन से अपील की है कि वे “उद्यमिता पखवाड़ा” के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इच्छुक व्यक्ति संबंधित पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं तथा उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

21 अगस्त को विश्व उद्यमिता दिवस पर युवा उद्यमी चौपाल, अधिक से अधिक युवा कराएं पंजीकरण
हरियाणा आइडियाथॉन 2026 के तहत 21 अगस्त को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में युवा उद्यमी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और वे युवाओं से संवाद करेंगे। डा. दर्शना सिंह ने बताया कि आइडियाथॉन के तहत प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं से युवाओं के नए आइडिया आमंत्रित किए गए हैं। चयनित प्रतिभागियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Sirsa News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस

प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः एक लाख, 51 हजार और 21 हजार रुपये हैं, जबकि अन्य चयनित आवेदकों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से मुख्यमंत्री के साथ संवाद के अवसर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने की अपील की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री के साथ संवाद के अवसर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं। पंजीकरण के लिए युवा https://newidea.highereduhry.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: उद्योगों को एचकेआरएनएल से मिलेगी जरूरत अनुसार प्रशिक्षित मैनपावर : अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us