सिरसा में बार एसोसिएशन के प्रधान समेत कई पदों पर चुनाव, महिला उपप्रधान का पद भी शामिल, अमनदीप कौर ने ठोकी ताल

Elections for several posts, including the president of the Bar Association in Sirsa

 

Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन करने का वीरवार शाम को 3 बजे तक अंतिम समय था। प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है, जिनमें बार के पूर्व प्रधान गंगाराम ढाका भी शामिल हैं।

बार चुनाव को करवाने के लिए रिटर्निग ऑफिसर एडवोकेट विजय सिंह सहारण को बनाया गया है और सह रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अरविंदर सिंह वधवा व भूपेंद्र सिंह विनायक, अनिल कुमार वांधर को नियुक्त किया है। इस बार कुछ नए मतदाता भी चुनाव का हिस्सा होंगे, जो नई सोच और उम्मीदों के साथ कंडीडेंट का चयन करेंगे।

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त गीता भारती ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य की ली जानकारी

रिटर्निग ऑफिसर विजय सहारण ने बताया, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण के तहत पहली बार सिरसा बार एसोसिएशन में उप प्रधान पद को लेडी रिजर्व के लिए अतिरिक्त अलग से बना दिया गया है। उप प्रधान रिजर्व लेडी पद के लिए एडवोकेट अमनदीप कौर, मोनिका सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।

प्रधान पद के लिए एडवोकेट भूपेंद्र खट्टर, गुरु रतन पाल सिंह किंगरा, गंगाराम ढाका, आदित्य राठौर और रघुवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उप प्रधान जनरल पद के लिए गुरतेज सिंह बराड़, संजीव गर्ग, विकास ढिल्लों ने नामांकन किया है।

सचिव पद के लिए एडवोकेट कपिल देव और सह सचिव रिजर्व लेडी पद के लिए एडवोकेट संतोष रानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में कृषि मशीनों का 1 से 3 और 9 सितंबर को होगा भौतिक सत्यापन

यह भी पढ़ें: सिरसा में 4 सितम्बर को महारास कृष्ण लीला का होगा भव्य आयोजन, नटराज ग्रुप की झांकियों के साथ वेस्टर्न संगीत और डांडिया का लगेगा तड़का

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us