शराब के नशे में भाई से झगड़ा, धक्का लगने से मौत; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ।

Drunken quarrel with brother leads to death after a push; accused arrested within 24 hours
सिरसा। शहर की गुरु नानक नगरी में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई की मौत हो गई। इस मामले में शहर थाना की सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में मृतक हरगोविंद सिंह की बहन देवेंद्र कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी गांव वीरूवाला गुड़ा ने बताया कि पांच सितंबर की रात उसका भाई हरगोविंद सिंह शराब पीकर घर आया था।
इस दौरान उसकी हरजीत सिंह के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद हरदीप सिंह और हरगोविंद सिंह मकान के सामने गली में झगड़ने लगे। शिकायत के अनुसार, झगड़े के दौरान हरदीप सिंह ने हरगोविंद सिंह को धक्का दे दिया। धक्का लगने से हरगोविंद सिंह जमीन पर गिर गया और चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिरसा भिजवाया।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की बहन की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सब्जी मंडी पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी हरदीप सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी गुरु नानक नगरी सिरसा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: सैय्यद पीर दरगाह पर 23वां शुभ दीवान व भंडारा 10 सितंबर को

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us