मंडलायुक्त गीता भारती ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य की ली जानकारी

Divisional Commissioner Geeta Bharti inspected polling stations and took stock of the revision work.
सिरसा, 29 अगस्त। हिसार मंडल की मंडलायुक्त गीता भारती ने शुक्रवार को सिरसा जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप कुमार, इलेक्शन तहसीलदार हनुमान दास, इलेक्शन कानूनगो रीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 इस दौरान उन्होंने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर, शहीद निशान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भावदीन का दौरा किया।
 सिरसा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुड्डा सेक्टर, राजकीय कन्या महाविद्यालय, बाल भवन और राजकीय नेशनल कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंच कर समीक्षा की गई। इसके अलावा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के दड़बा व नाथूसरी कलां  के मतदान केन्द्र में  पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य की स्थिति जांची गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं बूथ स्तर के अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक किए गए कार्यों, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों तथा उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज नाम, आयु, पता, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दुरुस्त किया जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: सिरसा में कृषि मशीनों का 1 से 3 और 9 सितंबर को होगा भौतिक सत्यापन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us