सिरसा में समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनी आमजन की शिकायतें

Deputy Commissioner hears public grievances at a resolution camp in Sirsa.

– अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सिरसा, 17 सितंबर।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी। शिविर में आमजन ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। वीरवार को जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और नियमानुसार उचित कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें मौके पर ही हल हो सकती हैं, उनका तुरंत समाधान किया जाए तथा जिन मामलों में संबंधित विभाग से कार्रवाई अपेक्षित है, उन पर भी समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायतें सुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच है। अधिकारी प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनकी प्रगति की नियमित निगरानी करें तथा निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us