सिरसा से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा शुरु करने की मांग, कुमारी सैलजा ने लिखा पत्र

सिरसा तथा फतेहाबाद, टोहाना, हिसार एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोक देवता बाबा रामदेव जी के प्रमुख तीर्थस्थल रामदेवरा धाम (पोखरण, जैसलमेर) पहुंचते हैं। वर्तमान में सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण श्रद्धालुओं को मार्ग में बसें बदलनी पड़ती हैं, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं अन्य यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
रामदेवरा मेला बाबा रामदेव जी की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रमुख धार्मिक आयोजन है। इस वर्ष 12 सितंबर को रामदेव जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।
श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को पत्र लिखकर यह मांग की है कि बीकानेर-रामदेवरा (पोखरण, जैसलमेर) तक सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सीधी परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us