सिरसा। गांव मोचीवाली की होनहार बेटी राजेश्वरी ने नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। बेटी की इस स्वर्णिम सफलता से गांव मोचीवाली, जिला सिरसा सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजेश्वरी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर उसका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें सिंगला परिवार की तीनों पीढ़ियां भी पहुंची। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल, उनके पुत्र मनीष सिंगला व पौत्र लक्ष्य सिंगला ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाते हुए राजेश्वरी को सम्मानित किया।
समारोह में प्रो. गणेशी लाल ने बेटी राजेश्वरी की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि राजेश्वरी की यह जीत प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राजेश्वरी ने जो कर दिखाया हैं वो अन्य बेटियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। हारे का सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने बेटी के शानदार प्रदर्शन और हौसला अफजाई के लिए हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजेश्वरी को 11,000 रुपये की सम्मान राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।
सर्वशक्तिमान प्रभु के श्री चरणों में प्रार्थना की गई कि बेटी राजेश्वरी जल्द ही ‘इंटरनेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप’ में भी भारत और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल करे। मनीष सिंगला ने कहा कि हारे का सहारा ट्रस्ट का प्रयास हैं कि युवाओ को खेलो से जोड़े। इसके लिए खिलाड़ियों को सम्मानित करने की दिशा में ट्रस्ट प्रयास कर रहा हैं।
हारे के सहारा ट्रस्ट की न केवल खेल आयोजनों में भूमिका हैं बल्कि खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। राजेश्वरी ने अपना लक्ष्य सांझा करते हुए कहा कि वे ओलंपिक में जाना चाहती हैं, इस पर मनीष सिंगला ने कहा कि बेटी को पूरा सपोर्ट करेंगे और कोई भी बच्चा खेलो में अगर पदक जीतकर आएगा तो उसे ऐसे ही सम्मानित करेंगे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिजारनिया सहित अनेक काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: हेरोइन बरामगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू









