सिरसा। वार्ड 18 में जनता भवन रोड स्थित श्री श्याम बगीची वाली खस्ता गली से अब निजात मिलने जा रही है। यहां आरएमसी सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सड़क का उद्घाटन छोटी बच्चियां दिया गर्ग व कियाना गर्ग ने नारियल फोड़कर किया और इसका निर्माण पर लगभग 17 लाख 56 हजार रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।
वार्ड 18 पार्षद प्रतिनिधि रितेश सरदाना ने बताया कि श्री श्याम बगीची वाली गली पिछले 20 वर्षों से इस जर्जर सड़क की वजह से भारी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। बारिश और जलभराव के दिनों में यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो जाता था। वार्ड के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 17 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह आरएमसी सीसी सड़क बेहद मजबूत और टिकाऊ होगी, जिससे लोगों को लंबे समय तक जलभराव और गड्ढों की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग ने कहा कि श्याम बाबा के आगे अर्जी लगाई थी सुनवाई हो गई। इस सड़क के बनने से राहत मिलेगी। इस मौके पर वार्ड नंबर 16 पार्षद रणधीर कंबोज, वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कंबोज, आंसू गर्ग, कृष्ण लाल गर्ग, घनश्याम गर्ग, पवन गर्ग, अनिल मेहता, रमन ग्रोवर, अशोक खट्टर, महिंदर गोयल, आरुष गर्ग, मनोज कोचर और राजू गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: 85 वर्षीय लालचंद गोदारा ने पास की एमए,1200 में से 965 अंक किए हासिल







