जनगणना कार्य में सहयोग करें नागरिकः नगराधीश अजय सिंह

सिरसा, 18 मई।

जिले में 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना-2027 का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है।

नगराधीश अजय सिंह ने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जनगणना प्रगणकों एवं अधिकृत अधिकारियों को सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत किसी भी व्यक्ति या परिवार की जानकारी किसी अन्य विभाग, संस्था अथवा व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

नगराधीश ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना प्रगणकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मी घर-घर जाकर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, इसलिए उनका सम्मान और सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलावासियों से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता और सहयोग देने की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य देश की योजनाओं और विकास से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में फिरनी पर कब्जा-हाटने को घरों पर चला पंजा

यह भी पढ़ें: 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।