मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव कुत्ताबढ़ पहुंचकर सैनिक सुखचैन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Nayab Singh Saini visited the village of Kuttabadh and paid tribute to soldier Sukhchain Singh.

सिरसा, 12 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपने सिरसा दौरे के दौरान गांव कुत्ताबढ़ पहुंकर सैनिक सुखचैन सिंह को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की सेवा में उनके बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्व. सुखचैन सिंह की माता अमर कौर, पत्नी निर्मल कौर, भाई सर्वजीत, बेटा आकाशदीप व परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और शौर्य सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीदों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिक सुखचैन सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन रामचंद्र कंबोज, अमीर चंद मेहता, बलवान जांगड़ा, गोविंद कांडा, अंबर मेहता, कृष्ण कंबोज, हनुमान कुंड्डु, सरपंच बेअंत सिंह सिद्धु सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने काफिला रोक कर पूछा ग्रामीणों का हाल चाल
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गांव कुत्ताबढ़ से वापस लौटते समय काफिला रोक कर ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछा। गांव की बुजुर्ग महिला को अभिवादन कर ग्रामीणों से खेतीबाड़ी के बारे में भी पूछा। फसलें ठीक है, बरसात हुई या नहीं, सिंचाई के पानी की कोई दिक्कत है या नहीं। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण खुश हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने सडक़ संबंधी समस्या भी बताई। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को बड़े ध्यान से सुना है। इसी तरह मुख्यमंत्री ने अन्य स्थानों पर काफिला रोकर ग्रामीणों से बातचीत की और महिलाओं से भी कुशलक्षेम पूछा।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us