सिरसा में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोक कलाकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Folk artists in Sirsa disseminated information about public welfare schemes through street plays.
सिरसा, 23 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कलाकारों ने नमो सेवा-अनकही कहानियां विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता का संदेश दिया। बुधवार को जिलाभर में 15 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
टीमों ने गांव केहरवाला, भुन्ना, कागदाना, ढुकड़ा, चाडीवाल, गोरीवाला, मौजगढ़, गंगा, फुलकां, डिंग मंडी, जसानिया, कुताना, गिगोरानी आदि में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कलाकारों ने स्वच्छ ईंधन, बिजली, किसान सहायता, पेयजल, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को आमजन की रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल-हर नल में जल, एमएफएमबी, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us