रेलवे स्टेशन फाटक के पास मिला युवक का शव। चेहरा खराब होने से पहचान में दिक्कत

सिरसा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। शव रेलवे लाइन की ओर पार्क के साथ लगी दीवार के पास झाड़ियों में मिला। शव काफी समय पुराना होने के कारण चेहरा खराब हो चुका है, जिससे फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 साल और कद लगभग 6 फुट है। मृतक ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहना हुआ है। लोअर के दोनों तरफ सफेद पट्टियां बनी हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us