नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा ने पशुपालन विभाग के सुझाव को मानते हुए गौशाला तथा उन सभी वार्डों में, जहां गौवंश की संख्या अधिक है, मच्छरों से सुरक्षा के लिए फॉगिंग एवं कीटनाशक के छिड़काव का आश्वासन दिया। उन्होंने श्री गौशाला में फॉगिंग शुरू करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए, ताकि लंपी स्किन डिजीज के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके।
अभियान के तहत श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला पंजुआना, भरोखां, बुर्ज भंगू, खुईयां मलकाना, बालासर, जोड़ियां, पक्का शहीदां, फतेहपुर नियामत खां, पोहड़कां तथा ममेरां कलां में भी पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता
यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव







