थैलेसीमिया मरीजों के लिए ऐप तैयार, गोबिंद कांडा ने की सराहना, फतेहाबाद के दीपांश के प्रयास को सराहा

App developed for thalassemia patients; Gobind Kanda lauds the initiative and commends the efforts of Fatehabad's Deepansh.
​सिरसा। फतेहाबाद के युवा दीपांश मेहता ने समाजसेवा की एक मिसाल पेश की है। दीपांश ने थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए एक खास और बेहद उपयोगी डिजिटल ऐप तैयार किया है। यह ऐप जरूरतमंद मरीजों को सीधे रक्तदाताओं से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दीपांश मेहता के इस सराहनीय कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। इसी कड़ी में, दीपांश ने श्री बाबा तारा जी कुटिया स्थित एमडीएलआर कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता और कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा से मुलाकात की। ​मुलाकात के दौरान गोबिंद कांडा ने दीपांश को इस इनोवेटिव और जन-कल्याणकारी कदम के लिए बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की भावना से तैयार किया गया यह डिजिटल प्लेटफॉर्म थैलेसीमिया मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा।
गोबिंद कांडा ने कहा कि दीपांश का यह प्रयास आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह ऐप अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचे और जीवन बचाने का माध्यम बने। साथ ही, उन्होंने दीपांश के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजहित के कार्य करते रहने की कामना की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि ​तकनीक और समाजसेवा का यह अनूठा मेल यकीनन थैलेसीमिया पीड़ित परिवारों के लिए राहत की नई किरण लेकर आएगा। दीपांश ने गोबिंद कांडा का प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा परिवार के सामाजिक कार्य प्रेरणादायी हैं। उनके कार्यों से प्रेरित होकर ही वे आज उनसे मिले और ऐप को लेकर मुख्य सेवक गोबिंद कांडा से चर्चा की।

यह भी पढ़ें: सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व रक्तदान शिविर सहित होंगे विभिन्न आयोजन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us