सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

'Angan Milan Seva' program launched in Sirsa under the 'Seva Sankalp Abhiyan'

सिरसा, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रानियां और माधोसिंघाना ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक दर्शना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं लाभार्थियों को पोषणयुक्त भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधारोपण भी किया गया। साथ ही बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकारी भी की।

इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। इसके अलावा महिलाओं को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे महिलाओं, बच्चों एवं पात्र परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

यह भी पढ़ें: सिरसा में फिरनी पर कब्जा-हाटने को घरों पर चला पंजा

यह भी पढ़ें: 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us