अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Additional Deputy Commissioner Arpit Sangal heard public grievances at the grievance redressal camp and issued instructions for their resolution.

सिरसा, 31 अगस्त।
जिला में मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 15 शिकायतें आई।

एडीसी अर्पित संगल ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे। यदि किसी पात्र व्यक्ति को किसी योजना के क्रियान्वयन अथवा सरकारी सेवा का लाभ लेने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us