चोरी के मामले में 6 साल से वांछित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार सिरसा

Absconding accused wanted for six years in a theft case arrested in Sirsa.

 

 

जिले में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित भगोड़ों (पीओ) की धरपकड़ को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पीओ स्टाफ सिरसा ने चोरी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी गांव फरमाई कलां, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

पीओ स्टाफ प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2020 में आरोपी रंजीत कुमार के खिलाफ थाना सदर सिरसा में चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। बाद में अदालत से जमानत मिलने पर आरोपी जेल से बाहर आ गया, लेकिन इसके बाद वह निर्धारित तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

पुलिस के अनुसार, अदालत की ओर से आरोपी को पेश होने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने पर माननीय अदालत ने 3 जनवरी 2026 को रंजीत कुमार को पीओ घोषित कर दिया। इसके बाद थाना सदर सिरसा में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पीओ स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us