सिरसा, 11 सितंबर।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 12 सितंबर, शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में 01 लंबित व 14 नई शिकायत सहित कुल 15 शिकायत रखी जाएंगी। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: सिरसा में आज ड्रोन उड़ाए जाने पर रहेगी पाबंदी, धारा 163 लागू







