अनाज मंडी में 20 सितंबर को होगा डेरा बाबा भूमणशाह का विशाल सत्संग व भंडारा

अनाज मंडी में 20 सितंबर को होगा डेरा बाबा भूमणशाह का विशाल सत्संग व भंडारा
सिरसा। अनाज मंडी में 20 सितंबर रविवार को डेरा बाबा भूमणशाह (संगर साधा) का सत्संग एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए कश्मीर कम्बोज को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस आयोजन को लेकर मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ आढ़तियों ने डेरा बाबा भूमणशाह पहुंचकर बाबा ब्रह्मदास महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडी एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज की अध्यक्षता में पहुंचे शिष्टमंडल ने बाबा ब्रह्मदास महाराज से निवेदन कर 20 सितंबर की तिथि तय करवाई।
सत्संग का आयोजन बाबा ब्रह्मदास महाराज के पावन सान्निध्य में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आढ़तियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रधान प्रेम बजाज ने समस्त शहरवासियों से अपील की हैं कि वे काफी संख्या में इस आयोजित सत्संग में पहुंचे, सत्संग का लाभ उठाकर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और विशाल लंगर ग्रहण करें। इस मौके पर प्रधान प्रेम बजाज, उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल सहित पूर्व पदाधिकारी और मंडी के कई वरिष्ठ आढ़ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: समसारा पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने चमकाया नाम, समरीत कौर डिंपल रानी और जैस्मीन कौर का चयन

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us