नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश, 356 मामलों का हुआ समाधान

सिरसा, 06 मई।
नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो।


वीडियो कॉफ्रेंस में सिरसा से अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल जुड़े। एडीसी ने बताया कि जिले में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कुल 463 मामले थे, जिनमें से अब तक 356 मामलों का निवारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष 107 मामलों के समाधान के लिए भी प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि शेष मामलों का भी शीघ्र निपटारा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे परियोजनाएं राज्य के आर्थिक विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रगति की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 31 मई तक सभी कार्य पूरे करें अधिकारी : अतिरिक्त उपायुक्त

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।