एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों को किया जागरूक

गुरुग्राम, 06 मई।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ जयप्रकाश राजलीवाल की अगुवाई में सोहना खंड के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सरपंचों एवं महिला पंचों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व और इससे जुड़ी आवश्यक जानकारियां विस्तार से दी गईं। इस दौरान सोहना की एसएमओ डॉ नीरू भी मौजूद रही।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में अभिभावकों को जागरूक करें और पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा लोगों को भी सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह अभियान पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

*गांव स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर*

कार्यक्रम में मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे पंचायत स्तर पर बैठकों, महिला समूहों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस अभियान का लाभ पहुंच सके।

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 31 मई तक सभी कार्य पूरे करें अधिकारी : अतिरिक्त उपायुक्त

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।