लंबित मामलों का लोक अदालत में निपटारा करवाने के लिए 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

रोहतक, 1 मई : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन अजय तेवतिया ने बताया कि देश में न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाने की दिशा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण पहल ‘समाधान समारोह 2026’ शुरू की गई है। इस पहल के अंतर्गत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर स्थायी समाधान किया जाएगा।


अजय तेवतिया ने बताया कि यह अभियान ‘सुप्रीम कोर्ट एक्शन फॉर मीडिएट एंड डिस्प्यूट हार्मोनाइजेशन एक्रॉस नेशन’ के तहत संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और इसका समापन अगस्त माह में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा।

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अधिवक्ताओं, वादियों तथा अन्य हितधारकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है। पक्षकार अपने मामलों के समाधान के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सहमति आधारित निपटारा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की


जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने बताया कि विशेष लोक अदालत में शामिल होने के इच्छुक पक्षकार गूगल लिंक  https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 के माध्यम से 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। समाधान समारोह से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थापित वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सीआरपी निदेशक के दूरभाष नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जनगणना कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 31 मई तक सभी कार्य पूरे करें अधिकारी : अतिरिक्त उपायुक्त

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।