सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्त एकत्रित

107 units of blood collected at a blood donation camp organized under the 'Seva Sankalp Abhiyan' in Sirsa.

– जिला नागरिक अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
सिरसा, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल सिरसा व नागरिक अस्पताल डबवाली में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए, इस दौरान कुल 107 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, नागरिक अस्पताल सिरसा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। नागरिक अस्पताल डबवाली में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन रविंद्र बलियाला व मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा मुख्याअतिथि रहे। इसके अलावा सोसायटी की ओर से सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का राजकीय आईटीआई रानियां में भी आयोजन किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली, उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद तथा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता एवं जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है।

कैंप के नोडल अधिकारी डॉ. विपुल गुप्ता ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नि:शुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं तथा सरकार द्वारा जिला स्तर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें: चोरी के मामले में 6 साल से वांछित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार सिरसा

जिला क्षय रोग एवं एड्स नोडल ऑफिसर डॉ प्रतीक ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक, विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित करवाई जानी है, इसी कड़ी में लोगों को इच आई वी/एड्स विषय पर के.एल थिएटर प्रोडक्शन द्वारा नागरिक अस्पताल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नाटक के माध्यम से लोगों को यह भी समझाया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। किसी व्यक्ति में संक्रमण की आशंका होने पर बिना किसी झिझक के स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श करवाना चाहिए।
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, डॉ विपुल, डॉ. गोल्डी, डॉ. पंकज, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना, डॉ श्रेया एवं परामर्शदाता कमल निर्वाण उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: सदर थाना सिरसा के मालखाने में खड़े 10 लावारिस वाहनों के कागजात पेश कर लें जा सकते है, वाहन मालिक

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन फाटक के पास मिला युवक का शव। चेहरा खराब होने से पहचान में दिक्कत

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us