हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जागरुकता अभियान, जंक फूड से दूर रहें विद्यार्थी : डॉ तुलसी

सिरसा, 29 अप्रैल|

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राइट टू लाइफ फाउंडेशन हरियाणा के सहयोग से जिला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने और इसे जड़ से खत्म करने के बारे में जागरूक किया गया। कैंसर जैसे रोगों के शुरुआती चरणों में लक्षण, सावधानी और बचाव आदि विषय पर फाउंडेशन की संस्थापक सचिव डॉ. रत्नला तुलसी कुमारी ने जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जंक फूड के खतरों से आगाह किया और उन्हें घर के बने पौष्टिक खाने को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: वीरगति को प्राप्त हुए सैनिक सुखचैन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

अभियान के तहत बुधवार को जीआरजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस स्कूल और गुरुनानक पब्लिक स्कूल-चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। हरियाणा उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग और फाउंडेशन के इस साझा प्रयास का मुख्य उद्देश्य परिवारों तक सही स्वास्थ्य संदेश पहुँचाना है। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक कर उनके माध्यम से उनके अभिभावकों, विशेषकर माताओं तक कैंसर से बचाव, एचपीवी  वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की जानकारी पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में ‘महा रास – कृष्ण लीला’ की धूम, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: झींगा उत्पादन में सिरसा बन रहा सिरमौर, मत्स्य पालन विभाग बिहार की टीम ने जानी बम्पर उत्पादन की बारीकियां

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us