सितंबर माह में सिरसा के विभिन्न गांवों में एनएसओ करेगा सर्वेक्षण

प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र के विकास के लिए एनएसओ के विभिन्न सर्वेक्षणों में नागरिक एवं उद्यमी दें पूरा सहयोग
– ,

सिरसा, 2 सितंबर।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न प्रकार की सांख्यिकीय सूचनाएं एकत्र करने का कार्य कर रहा है। इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।

प्रवक्ता ने बताया कि एनएसओ द्वारा वर्तमान में विभिन्न घरेलू एवं व्यावसायिक सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। इनमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, अनइनकॉरपोरेटेड सर्विस एंटरप्राइजेज का वार्षिक सर्वेक्षण, थोक मूल्य सूचकांक तथा इनकॉरपोरेटेड सर्विस सेक्टर एंटरप्राइजेज का वार्षिक सर्वेक्षण आदि शामिल हैं। इन सर्वेक्षणों के लिए एनएसओ के अधिकारी चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से संपर्क करते हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान एकत्र की जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों तथा योजना एवं नीति निर्माण के लिए किया जाता है।
सितंबर 2026 में सिरसा जिले में प्रस्तावित सर्वेक्षण एवं क्षेत्र इस प्रकार हैं :
प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण के लिए वैदवाला व झोरड़नाली, आ.श्र.ब.सर्वेक्षण के लिए कुसुंबी, मंगाला व सिरसा, एएसयूएसई के लिए मौजू खेड़ा व सिरसा, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए माखोसरानी, बाहिया व मंगाला तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए वैदवाला, गंगा व मंडी डबवाली में सर्वेक्षण किया जाएगा। सभी नागरिकों एवं उद्यमों से अपील है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से प्राप्त विश्वसनीय आंकड़े बेहतर योजना निर्माण और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

यह भी पढ़ें: सिरसा में फिरनी पर कब्जा-हाटने को घरों पर चला पंजा

यह भी पढ़ें: 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us