सिरसा, 02 सितंबर।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कम्बोज ने बुधवार को बाल भवन सिरसा का दौरा किया। मानद महासचिव ने बाल भवन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने डे-केयर सेंटर में बच्चों से बातचीत की और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान बाल भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। मानद महासचिव ने बाल भवन द्वारा बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं तथा बाल कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इन गतिविधियों से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। मानद सचिव ने बाल भवन की इमारत तथा लीलाधर दुखी संग्रहालय के नवीनीकरण को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा बाल भवन की गतिविधियों को और विस्तार देने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेन्द्र मलिक, पूनम नागपाल, सतीश, अमन रहेजा सहित बाल भवन का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: सितंबर माह में सिरसा के विभिन्न गांवों में एनएसओ करेगा सर्वेक्षण








