सिरसा, 07 सितंबर।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु 10 सितंबर तक उपायुक्त कार्यालय में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 22 नवंबर से एक दिसंबर 2026 तक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु अपना आवेदन पत्र 10 सितंबर 2026 से पहले उपायुक्त कार्यालय, सिरसा की प्रथम मंजिल स्थित कमरा नंबर 41, विविध शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन-पत्र के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान-पत्र तथा वैध पासपोर्ट की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सैय्यद पीर दरगाह पर 23वां शुभ दीवान व भंडारा 10 सितंबर को
यह भी पढ़ें: सिरसा में 4 स्वाइन फ्लू के मरीज मिले, एक मरीज की हुई मौत
यह भी पढ़ें: शराब के नशे में भाई से झगड़ा, धक्का लगने से मौत; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ।







