नाथूसरी कलां में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Students in Nathusari Kalan were made aware of water conservation under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

– विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण को लेकर जल प्रतिज्ञा
सिरसा, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण व स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक किया गया। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव खारिया में जल संरक्षण एवं पीने के पानी के स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बी, मम्मडख़ेड़ा, पन्नीवाला मोटा, नाथूसरी कलां, सहारणी, मुख्य जलघर ऐलनाबाद सहित विभिन्न विद्यालयों व ग्राम स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बीआरसी डॉ. बलदेव राज ने कहा कि जल प्रबंधन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पानी की एक-एक बूंद को बचाना हमारा कर्तव्य है और इसका व्यर्थ बहना रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने तथा जल संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

यह भी पढ़ें: गांव शाहपुरिया में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित, एडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us