सांस्कृतिक उत्सव में साहूवाला-द्वितीय स्कूल का शानदार प्रदर्शन, तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान

Sahuwala-II School's stellar performance at the cultural festival; secured first place in three competitions.

नाथुसरी चौपटा, 25 अगस्त।
खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढिढारिया के कुशल नेतृत्व में डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला-द्वितीय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने 9वीं से 12वीं कक्षा वर्ग की सोलो फोक डांस, फोक गु्रप डांस तथा स्किट प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी वर्ग की रागिनी प्रतियोगिता में विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 5वीं से 8वीं कक्षा वर्ग में रागिनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, सोलो फोक डांस में द्वितीय स्थान तथा फोक ग्रुप डांस में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

इस शानदार सफलता पर प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू पूनिया ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित अभ्यास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रतियोगिताओं की तैयारी में टीम इंचार्ज सुमन, म्यूजिक टीचर विक्रम, कोरियोग्राफर रेणु, ढोलक वादक कुलदीप, कंप्यूटर टीचर राजेश तथा गणित टीचर संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा की गोल्डन हैट्रिक: अंडर-17 टीम ने कैथल को हराकर जीता स्वर्ण, तीनों वर्गों में बना हरियाणा चैंपियन

यह भी पढ़ें: सिरसा में 88 बोतल अवैध शराब सहित 6 लोगों काबू

यह भी पढ़ें: सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते किसानों को अपने हक के पानी के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है” — संतोष बेनीवाल

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us