7 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू

7 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस की टीम ने गांव नहराणा क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 7 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से होते हुए गांव नहराणा की तरफ जा रही थी ।
इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव नहराणा के नजदीक पहुंची तो सामने से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान रवि पुत्र रघुबीर निवासी गांव दड़बा कला ,जिला सिरसा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में दुष्यंत चौटाला का जनसंंपर्क अभियान, महंगाई, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कसा तंज

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us