नाथूसरी चौपटा में कैंसर पीड़िता के इलाज के लिए चलाई मुहिम, आम लोगों से सहयोग की अपील

Campaign launched in Nathusari Chopta for the treatment of a cancer patient; appeal made to the public for support.

नाथूसरी चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में आज कैंसर पीड़ित महिला के इलाज के लिए पैसे इक्कट्ठे करने के लिए मुहिम की शुरुआत की गई। इस मुहिम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

संत पूर्णदास महाराज, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, ओमप्रकाश सोनी, जयनारायण, राजेंद्र सिंह ने बताया कि चौपटा वासी विधवा महिला पिछले कई महीनों से कैंसर से ग्रस्त है। जिसका जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

 

उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित महिला के इलाज पर काफी पैसे खर्च हो रहे हैं और अब परिवार के पास इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने महिला के इलाज के लिए पैसे एकत्रित करने के लिए यह मुहिम चलाई है।

उन्होंने बताया कि कैंसर पीडि़त महिला की जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है। वो नाथूसरी चौपटा की हरीश धर्मशाला में रखे दान पात्र में अपना सहयोग राशि डाल सकता है। इसमें इलाके के सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

यह भी पढ़ें: गांव शाहपुरिया में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित, एडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us