प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

सिरसा, 21 मई।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्थानीय रानियां बाजार स्थित रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने विभिन्न गांवों से प्रोफेशनल फर्स्ट एड ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है तथा युवा वर्ग समाज को नशामुक्त बनाने में विशेष भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है और जिस परिवार में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती है, उस परिवार का विनाश निश्चित हो जाता है।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाई कि वे न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही किसी अन्य को नशा करने देंगे। साथ ही पहले से नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित एवं सहयोग भी करेंगे। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्राथमिक सहायता प्रवक्ता रजत बंसल तथा लिपिक अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *