सिरसा में 88 बोतल अवैध शराब सहित 6 लोगों काबू

6 people arrested with 88 bottles of illicit liquor in Sirsa
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध रूप से शराब बेचने खुर्दा संचालकों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से बेची जा रही 88 बोतल देशी शराब बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार को पुलिस हिरासत में लिया ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रानियां थाना की जीवन नगर पुलिस चौकी की एक टीम ने गांव नकौड़ा में दबिश देकर आरोपी गोपाल सिंह पुत्र जसबीर सिंह को 15 बोतल देशी शराब सहित काबू कर लिया है । जबिक नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने गांव गिगोरानी में दबिश देकर आरोपी अनिल कुमार पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव गिगोरानी को 14 बोतल अवैध शराब सहित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया जबकि नाथूसरी चौपटा थाना की एक अन्य पुलिस टीम ने गांव निरबान से सुनील कुमार पुत्र हीरा सिंह को 13 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है ।
वहीं एक अन्य घटना में जिला की सदर थाना पुलिस ने गांव शाहपुर बेगू से आरोपी मक्खन सिंह पुत्र रांझा राम को उसकी के गांव से 17 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है ।जिला की शहर थाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी सवार मंगत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी वार्ड़ नंबर 27 को रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से 14 बोतल देशी शराब सहित काबू कर लिया है ।
वहीं एक अन्य घटना में बड़ागुढा थाना की पुलिस टीम ने गांव भंगू क्षेत्र से आरोपी जगदीश उर्फ काका सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी गांव भंगू, जिला सिरसा को 15 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अभियान का उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को तोड़ना और जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध शराब बेचने वालों की सूचना देने में सहयोग करें और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद करें । अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी टीमों को जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए बस सेवा शुरु, चौपटा होकर जाएगी बस

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us