कालांवाली क्षेत्र से दो नशा तस्कर 15.140 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Two drug smugglers arrested with 15.140 grams of heroin in the Kalanwali area.
आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, नशा तस्करी संबंधित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज
डबवाली। कालांवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए दो नशा तस्करों को पुलिस ने काबू किया है। इनसे 15.140 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कालांवाली से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15.140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। खुशदीप सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड जांचने पर पता चला की उसके खिलाफ वर्ष 2017 में थाना कालांवाली में एक अभियोग हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के संबंध में दर्ज है ।
इसी क्रम में प्रभारी चौकी सिंहपुरा एएसआई सत्यदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर जसकीरत सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: सिरसा के कालांवाली में पिता ने की बेटे की हत्या, जमीनी विवाद में मारी 6 गोलियां

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us