छतरियां हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर

Main accused in Chhatriyan murder case arrested; remanded to 4-day custody.
सिरसा। गांव छतरियां में रंजिश के चलते युवक अशोक कुमार की हत्या के मामले में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव छतरियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को अशोक कुमार की हत्या के संबंध में उसके भाई मुकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, अशोक कुमार अपने भाई मुकेश और चाचा के साथ खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। मुकेश और उसका चाचा जान बचाकर वहां से निकल गए, जबकि आरोपियों ने अशोक को पकड़कर लाठियों और लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दो-तीन महीनों से एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्राम पंचायत में समझौता होने के बावजूद तनाव बना हुआ था। मामले में 16-17 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड अवधी के दौरान आरोपी से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। बड़ागुढा थाना प्रभारी बताया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us