15.660 ग्राम हेरोइन बरामद, एक मोटरसाइकिल जब्त
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार की टीम ने थाना औढ़ा व थाना कालांवाली क्षेत्र में कार्रवाई कर 15.660 ग्राम हेरोइन बरामद करते 03 आरोपियों को काबू किया है । साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी कब्जा पुलिस में लिया गया है ।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने डबवाली से कालांवाली रोड पर गश्त पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल सहित दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर काबू कर कोई मादक पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 08.760 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में मोटरसाइकिल व बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपियों कुलदीप सिंह व गुरुमुख सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।
एक अन्य मामले में उनकी टीम ने थाना औढ़ा क्षेत्र के गांव भागसर में गश्त पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । नशीला पदार्थ होने के शक में नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त शख्स के कब्जे से 06.900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी सतपाल के विरूद्ध थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।
यह भी पढ़ें: प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी में फरार मुख्य तस्कर आरोपी गिरफ्तार

