सिरसा की जिला जेल में महिला बंदियों के लिए ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू, 35 दिन चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनिश जिन्दिया ने बुधवार को जिला जेल सिरसा में महिला बंदियों एवं कैदियों के पुनर्वास और कौशल विकास के उद्देश्य से ब्यूटी पार्लर कोर्स का शुभारंभ किया। यह कोर्स पीएनबी और आरएसईटीआई के सीएसआर फंड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 35 दिनों तक चलेगा, जिसके सफल समापन पर प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाना और रिहाई के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर जिला जेल सिरसा के सुपरिटेंडेंट जसवंत सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट कुलदीप सिंह, पीएनबी आरएसईटीआई के कोऑर्डिनेटर दलबीर तथा इंस्ट्रक्टर पूनम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Leave a Comment