प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी में फरार मुख्य तस्कर आरोपी गिरफ्तार

Main accused smuggler arrested in case involving trafficking of banned narcotic pills; had been absconding.
डबवाली। थाना औढ़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी सुरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के संबंध में गश्त पड़ताल के दौरान गांव पन्नीवाला मोटा से आरोपी सन्दीप सिंह को 30 गोलियां प्रतिबंधित बूप्रेनोरफिन व नशे में प्रयुक्त होने वाली 50 गोलियां टेम्पेन्टाडोल और 75 कैप्सूल प्रेगाबलीन सहित काबू किया था।
आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी संदीप से की गई प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त गोलियां उसे आरोपी सुरजीत कुमार द्वारा ही सप्लाई की गई थी। उन्होंने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुरजीत कुमार का आपराधिक रिकार्ड जांचने पर ज्ञात हुआ कि उसके खिलाफ थाना औढ़ा में प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी के संबंध में एक अभियोग पहले से दर्ज है।
sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us